Simdega News: शिव मंदिर में महारुद्राभिषेक व महाभंडारा का आयोजन
सिमडेगा, अगस्त 23 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। सावन के अवसर पर रविवार को ठेठईटांगर शिव मंदिर परिसर में महारुद्राभिषेक एवं महाभंडारा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। पुरोहित सूर्यकांत झा ने यजमान मुकेश केसरी एवं उनकी पत्नी की मौजूदगी में विधि-विधान से महारुद्राभिषेक का अनुष्ठान संपन्न कराया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन कर सुख-समृद्धि, शांति और परिवार की खुशहाली की कामना की। अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर परिसर में आयोजित महाभंडारे में ठेठईटांगर प्रखंड क्षेत्र के अलावा सिमडेगा के विभिन्न इलाकों से पहुंचे महिला, पुरुष एवं बच्चों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। महाभंडारे के दौरान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.