Simdega News: शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन, विधायक व डीसी ने ग्रहण किया प्रसाद
सिमडेगा, सितम्बर 22 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि।
भंडारे का आयोजन बाबा रामदेव जी के आशीर्वाद से शहर के गुलजार गली स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार को भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा और उपायुक्त कंचन सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। आयोजकों ने दोनों अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। दोपहर एक बजे से महाप्रसाद का वितरण शुरू हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि इस तरह का आयोजन लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने का काम करते हैं। भंडारे जैसे आयोजन सेवा, श्रद्धा और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।
समाज के लिए संदेश उन्होंने कहा कि समाज में प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को मजबूत करने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उपायुक्त कंचन सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.