सिमडेगा, अगस्त 1 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति के संकल्प के साथ मारवाड़ी युवा मंच, लचरागढ़ शाखा द्वारा श्रावण मास के पावन अवसर पर भगवान शिव भक्त कांवड़ियों के लिए विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में दिन भर श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। मंच के पदधारियों ने बताया कि श्रावण माह में शिवभक्तों की सेवा करना संस्था का सामाजिक एवं धार्मिक दायित्व है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है। मौके पर गौतम जैन, मनीष सिंगोड़िया, रिक्की अग्रवाल, प्रभात सेठिया, रामावतार अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, कन्हैया अग्रवाल, नीतीश गोयल एवं रतन अग्रवाल आदि की सक्रिय भूमिका रही। यह भी पढ़ें- कांवड़ सेवा शिविर बने श्रद्धालुओं का सहारा, भोजन से लेकर चिकित्सा तक हर सुविधा उपलब्ध -

हिंदी हिन्दुस्...