Simdega News: शिविर में बंदियों को मिली निःशुल्क कानूनी सहायता, हुई स्वास्थ्य जांच
सिमडेगा, जुलाई 19 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। डालसा के तत्वावधान में रविवार को मंडल कारा में जेल अदालत सह स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। मौके पर बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकों ने आवश्यक स्वास्थ्य जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया तथा जरूरतमंद बंदियों के बीच निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया। साथ ही स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया गया। शिविर के दौरान चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव,डिप्टी एलएडीसीएस बृखभान अग्रवाल,असिस्टेंट एलएडीसीएस सुकोमल एवं पारा लीगल वोलेंटियर सुरजीत प्रसाद ने बंदियों से संवाद कर उनकी कानूनी समस्याओं को सुना तथा उन्हें निःशुल्क कानूनी सहायता, जमानत, अपील, विधिक अधिकारों एवं न्यायालयीन प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। यह भी पढ़ें- ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.