सिमडेगा, अगस्त 3 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के कसडेगा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान बिहार के दरभंगा निवासी सावन कुमार नामक के रूप में की गई है। बताया गया कि मृतक युवक ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के टुकुपानी गांव में किराए में रहकर एयरटेल मोबाइल कंपनी में काम करता था। सोमवार को सावन टुकूपानी के शिव मंदिर से पूजा कर बाइक से अपने ऑफिस जा रहा था। इसी क्रम में एक मालवाहक ट्रक ने उसे धक्का मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल लाया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सावन की पहली सोमवारी पर स्कार्पियो से कुचलकर एक शिवभक्त की मौत जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे तुरंत रिम्स रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाने के क्रम में ही स...