सिमडेगा, जुलाई 24 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के बीआरसी सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अमित एमन टोप्पो ने की। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही वार्षिक वेतन वृद्धि, आईटीआर, इन्कम टैक्स रिटर्न, उपस्थिति विवरणी पर चर्चा की गई। बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने में हो रही दिक्कतें पर भी चर्चा की गई। मौके पर संघ के जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार बड़ाईक, प्रखंड सचिव अजित आईन्द, राजेश्वर राम बड़ाईक, रामावतार जयसवाल, अनिल राम, हजारी तत्वा, दिनेश महतो, इग्नाशियुस लकड़ा, इन्दुमति टोप्पो, सरयू प्रसाद साय, सज्जाद नैयर, अक्षय सारंगी, सत्यनारायण प्रधान, धनेश्वर साय पैंकरा, शोभा कुमारी आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...