Simdega News: शारदीय नवरात्र की तैयारी को लेकर विहिप ने की पुरोहितों के साथ बैठक
सिमडेगा, अक्टूबर 9 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र को भव्यता और धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में शुक्रवार को देवराहा बाबा सेवा आश्रम परिसर में विहिप के तत्वावधान में पुरोहितों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा-पाठ, धार्मिक अनुष्ठानों और महोत्सव के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। साथ ही सभी पुरोहितों और आचार्यों से आपसी समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 11 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे कलश स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ होगा। 17 अक्टूबर को महासप्तमी के अवसर पर सुबह 7:30 से 8:30 बजे तक पट अनावरण और नवपत्रिका प्रवेश का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 18 अक्टूबर को महाअष्टमी और 19 अक्टूबर को महानवमी के अनुष्ठान संपन्न होंगे। महानवमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.