Simdega News: शामुक्त भारत के निर्माण में योगदान दें युवा
सिमडेगा, अक्टूबर 26 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा में सोमवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में नशामुक्त युवा-विकसित भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 120 से अधिक एनएसएस स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. डॉ. निशा रानी धनवार ने किया। मौके पर एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. जस्टिन सोरेंग, आंतरिक सीसीसी समन्वयक प्रो. ईशान तिरु, एएनओ सहायक प्राध्यापक रोशन गिद्ध और प्रो. चार्ल्स माल्टो उपस्थित थे। प्रो. ईशान तिरु और प्रो. जस्टिन सोरेंग ने कहा कि नशे की लत युवाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ उनकी शिक्षा, पारिवारिक जीवन और सामाजिक विकास को भी प्रभावित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.