Simdega News: शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिमडेगा, अगस्त 27 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। महिला थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक युवती का यौन शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। डीएसपी रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि एक युवती ने महिला थाना में आवेदन देकर जिले के ही आदर्श डुंगडुंग के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि आदर्श ने उसके साथ शादी करने का झांसा देकर यौन संबंध बनाया। जब वह गर्भवती हुई तो जबरन उसका गर्भपात करवाया और उसके साथ मारपीट किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एक टीम गठित किया गया। टीम के द्वारा मामले की जांच करते हुए आदर्श को गिरफ्तार करते हुए आज जेल भेजा गया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.