सिमडेगा, अगस्त 20 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। महिला थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। डीएसपी रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पाकरटांड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता ने महिला थाना में अपने गांव के संजीत डुंगडुंग नामक एक व्यक्ति के खिलाफ आवेदन देकर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। इसी क्रम में महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद संजीत डुंगडुंग ने महिला से शादी करने से इंकार कर दिया। इसी क्रम में पीड़िता ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया। दर्ज मामले के आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। मौके पर महिला थाना प्रभारी मनीषा टोप्पो, एसआई दुर्जय सिंह, एएसआई वर्जिनिया केरकेट्टा उपस्थित थी। -

हिंदी हि...