सिमडेगा, अक्टूबर 21 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और गर्भपात कराने के एक आरोपी जसवंत इंदवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। डीसीएपी रणवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि पीड़िता के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था जिसके आलोक में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुडिया बगीचा टोली से गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। इस मामले में महिला थाना में कांड संख्या 36/26 के तहत मामला दर्ज है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...