Simdega News: शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न होने पर समन्वय समिति ने आभार जताया
सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने पर केंद्रीय दुर्गा पूजा समन्वय समिति ने जिलेवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। समिति ने इस सफल आयोजन के लिए डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस. खोटरे, नगर परिषद, सभी पूजा समितियों, पंडालों के पदाधिकारियों, धर्माचार्यों, पुरोहितों तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया। समिति ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सतर्कता, सुरक्षा व्यवस्था एवं आपसी समन्वय से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। नगर परिषद के सहयोग, पूजा समितियों की सक्रियता और श्रद्धालुओं के अनुशासन ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.