सिमडेगा, अक्टूबर 4 -- Simdega News: सिमडेगा। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक पांच अक्तूबर को पूर्वाह्न 11:30 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय प्रिंस चौक में होगी। बैठक जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा के निर्देश पर बुलाई गई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणधीर रंजन ने बताया कि इंडिया गठबंधन की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत 2 से 8 अक्तूबर तक देशभर में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सिमडेगा में वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च आयोजित किया जाएगा। जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन ने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी संबंधित पदाधिकारियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने की अपील की है। - यह भी पढ़ें- कांग्रेस का आठ अक्तूबर तक चलेगा लोकतंत्र बचाओ सप्ताह एवं वोट बचाओ देश बचाओ अभियान यह भी पढ़ें- रुद्रपुर में आठ अक्तूबर को कांग्रेस निकालेगी मार्च यह भी पढ़ें- लोकतंत्र...