सिमडेगा, जुलाई 15 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। वीर शहीद थॉमस सोरेंग अंतरराज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल एवं भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को कोर्ट ग्राउंड स्टेडियम में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता खेल समिति के अध्यक्ष पतरस एक्का ने की। यह भी पढ़ें- Simdega News: विश्व आदिवासी दिवस के सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजितबैठक के महत्वपूर्ण निर्णय बैठक में टूर्नामेंट को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बताया गया कि प्रतिदिन मैच देखने आने वाले सभी दर्शकों को निःशुल्क लकी कूपन दिया जाएगा। दर्शक अपने नाम और मोबाइल नंबर के साथ कूपन भरकर जमा करेंगे। इन कूपनों का ड्रॉ 15 अगस्त को फाइनल मैच के दिन निकाला जाएगा। भाग्यशाली विजेता को होंडा एक्टिवा स्कूटी पुरस्कार के रूप में दी जाएगी। साथ ही 20 दर्शकों को ब्रांडेड हेलमेट भी उपह...