Simdega News: विसर्जन जुलूस को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को मिले कई दिशा निर्देश
सिमडेगा, अक्टूबर 21 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने बुधवार की दोपहर विजयदशमी के अवसर पर पूजा पंडालों एवं प्रमुख चौक-चौराहों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर उन्होंने प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। साथ ही पूजा पंडालों के आयोजकों एवं समिति के सदस्यों को आगामी विसर्जन जुलूस निर्धारित समय पर निकालने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने विसर्जन जुलूस को लेकर पुलिस अधिकारियों संग बैठक की। साथ ही भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, जुलूस की सुरक्षित आवाजाही, आपातकालीन व्यवस्था तथा संवेदनशील स्थलों पर निगरानी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.