Simdega News: विश्व आदिवासी दिवस पर खेल प्रतियोगिता आज से
सिमडेगा, अगस्त 2 -- Simdega News: बानो। विश्व आदिवासी दिवस पर विभिन्न खेल प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार से किया जाएगा। मौके पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 16 टीम तथा बालिका वर्ग की 8 टीम भाग लेंगी। बालक वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क 2500 रुपए व बालिका वर्ग के लिए दो हजार रुपए रखा गया है। विजेता टीमों को बड़ा एवं छोटा खस्सी पुरस्कार स्वरूप दिया जाएगा। जबकि बालक वर्ग में सांत्वना पुरस्कार की भी व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति में अलबिनुस लुगुन, विकास लुगुन, विजय लकड़ा, समीर टोपनो, विल्सन लुगुन एवं सिमोन बडिंग शामिल हैं। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.