सिमडेगा, अगस्त 2 -- Simdega News: विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन बानो, प्रतिनिधि। विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि, लचरागढ़ में पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रावास के भैया-बहनों ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया। पौधरोपण के उपरांत सभी विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे लगाकर अपने दायित्व की पूर्ति नहीं करेंगे, बल्कि उनके संरक्षण व संवर्धन की जिम्मेदारी भी पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। यह भी पढ़ें- विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि में पौघरोपण कार्यक्रम उन्होंने पौधों को नियमित रूप से पानी देन...