सिमडेगा, अक्टूबर 12 -- Simdega News: विवेकानंद छात्रावास में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाया दमखम सिमडेगा, प्रतिनिधि।

छात्रावास में खेल प्रतियोगिता का आयोजन लचरागढ़ स्थित विवेकानंद छात्रावास में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्रावास के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का नेतृत्व छात्रावास के सह प्रमुख आर्यन बड़ाईक एवं अंजलि कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर छात्रावास प्रमुख सुनीति कुमारी और सह प्रमुख अर्जुन महतो उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 100, 200 और 400 मीटर दौड़ के अलावा खो-खो और कबड्डी के मुकाबले आयोजित किए गए। दौड़ में बच्चों ने अपनी गति और सहनशक्ति का प्रदर्शन किया। जबकि पारंपरिक खेलों में बालक एवं बालिका टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। इस दौर...