Simdega News: विधायक विक्सल ने विस सत्र में हाथियो के आतंक का मुददा उठाया
सिमडेगा, अगस्त 10 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधानसभा क्षेत्र में हाथियों के आतंक से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। हाथियों द्वारा कई लोगों को कुचल कर मार देने और 50 से अधिक घरों के साथ अनाज की भारी क्षति पहुंचाए जाने से पूरा क्षेत्र भयावह माहौल में है। हाथियों के हमले से दहशत में आए ग्रामीण रातभर जागकर खेत और घरों की रखवाली करने को मजबूर हैं। कई परिवार घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने को विवश हुए हैं। गंभीर समस्या को लेकर विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने विधानसभा में मुददा उठाया है। और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को त्वरित मुआवजा दिया जाए और हाथियों को जंगल की ओर भगाने के लिए वन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जाए। यह भी पढ़ें- हाथी के हमले में दो लोगों की मौत पर विधायक ने व्यक्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.