Simdega News: विधायक विक्सल कोंगाड़ी की पहल पर गांव में लगा नया ट्रांसफार्मर
सिमडेगा, सितम्बर 15 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि।विधायक विक्सल कोंगाड़ी की पहल पर बंदरचुआं पंचायत के हाथी लेटा गांव में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी को दी थी। मामले की जानकारी प्रखंड अध्यक्ष ने विधायक को दी। विधायक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया। ट्रांसफार्मर उदघाटन के समय सुलभ नेल्सन डुंगडुंग, सिरिल डांग सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।- यह भी पढ़ें- Ranchi News: बुढ़मू में 24 घंटे में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.