सिमडेगा, जुलाई 3 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पोढ़ाटोली गांव में 1120 फीट पीसीसी पथ निर्माण कार्य शिलान्यास कोलेबिरा विधायक की अनुशंसा पर किया गया। शिलान्यास कार्यक्रम में कोलेबिरा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राकेश कोनगाड़ी एवं सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया ने संयुक्त रूप से आधारशिला रखी। मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में गांव की सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो जाती थी, जिससे लोगों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। विशेष रूप से स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी होती थी। ग्रामीणों ने इस समस्या से विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी को अवगत कराया था। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि उनकी समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। मौके पर शहजाद अंसारी, तजमुल अहमद, कुलदीप सोरेंग, निविल, संद...