सिमडेगा, नवम्बर 20 -- Simdega News: विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा का धरना प्रदर्शन सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। यह भी पढ़ें- Ranchi News: महिला आयोग का निष्क्रिय होना दुर्भाग्यपूर्ण : शोभागिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना भाजपा एसटी मोर्चा के बैनर तले गुरुवार को सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एक दिनी धरना प्रदर्शन किया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से वक्ताओं ने नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ कथित यौन शोषण के मामले में आरोपी विधायक की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं और आदिवासी बहन-बेटियों के सम्मान एवं सुरक्षा के मुद्दे पर भाजपा किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कहा ...