सिमडेगा, अक्टूबर 3 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी के द्वारा कुंदुरडेगा में 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर का उद्घाटन प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी एवं सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया ने संयुक्त रूप से किया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी विधायक को दी गई थी। विधायक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राकेश कोंगाड़ी को विद्युत विभाग के एसडीओ से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद विद्युत विभाग द्वारा गांव के लिए 25 केवी का नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। नया ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों ने विधायक के प्रति अभार व्यक्त किया है। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...