Simdega News: विद्यार्थियों को दी गई कृत्रिम बुद्धिमत्ता की जानकारी
सिमडेगा, अक्टूबर 9 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में एलिस शैक्षणिक संस्थान और आईसेक्ट विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता साक्षरता अभियान के तहत सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को एआई तकनीक के उपयोग, फायदे और नुकसान की जानकारी दी गई। सेमिनार में आईसेक्ट विश्वविद्यालय के एडमिशन कोऑर्डिनेटर तौहीद आलम ने विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने चैटजीपीटी और गूगल जेमिनी जैसे एआई टूल्स की कार्यप्रणाली और उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता ऐसी तकनीक है, जो कंप्यूटर और मशीनों को सीखने, जानकारी समझने और विभिन्न कार्यों में सहायता करने में सक्षम बनाती है। विद्यार्थियों को एआई का सही और जिम्मेदारीपूर्ण इस्तेमाल करने के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.