सिमडेगा, सितम्बर 12 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रस्तावित उवि लचड़ागढ़ में अंतर दलीय तीन दिवसीय वार्षिक फूटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेल के लिए छात्रों को 4 दल - गांधी, नेहरू, बिरसा, और सुभाष दल में विभाजित कर सीनियर और जूनियर में बांट कर खेल का आयोजन किया गया। खेल के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...