सिमडेगा, अक्टूबर 26 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पत्रकार संघ के संरक्षक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील सहाय की धर्मपत्नी का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन पर सिमडेगा पत्रकार संघ में शोक की लहर है। सिमडेगा पत्रकार संघ के सभी सदस्य शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त किया है। साथ ही ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए एवं शोक संतप्त परिवार को दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। इधर विधायक भुषण बाड़ा, कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने भी उनके आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि सुनील सहाय की धर्मपत्नी का निधन अत्यंत दुखद और अपूरणीय क्षति है। जीवन में अपने किसी प्रियजन को खोने का दुख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाक...