सिमडेगा, अगस्त 19 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। वन विभाग कार्यालय परिसर में बुधवार को जंगली सुअर एवं जंगली हाथियों द्वारा हुए नुकसान से प्रभावित कुल 151 लाभुकों के बीच वन विभाग की ओर से मुआवजा राशि का वितरण किया गया। इस दौरान जंगली सुअर के हमले से घायल हुए 3 व्यक्तियों को डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से सहायता राशि का भुगतान किया गया। वहीं जंगली हाथियों द्वारा फसल,मकान एवं भंडारित अनाज को हुए नुकसान के एवज में 148 प्रभावित व्यक्तियों को डीडी. के माध्यम से मुआवजा राशि प्रदान की गई। सभी लाभुकों को मिलाकर कुल 23,63,128 रुपये की राशि का भुगतान किया गया। मुआवजा राशि का वितरण जिप सदस्य बिरजो कंडुलना के हाथों किया गया। मौके पर बांकी मुखिया अजय डांग सहित प्रभारी वनपाल सुरेश टेटे, वनरक्षी मनीष डुंगडुंग, आसीम तोपनो, ग्लेडशन टेटे एवं सुदन मड़की सहित...