Simdega News: वन उपजों के बेहतर उपयोग की दी गई जानकारी
सिमडेगा, अक्टूबर 27 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। विकास केंद्र सामटोली सामुदायिक वन पालन संस्थान रांची के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के केंद्रीय प्रभारी सोहन लाल कुम्हार एवं अलेक्स टोप्पो ने किया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत सामुदायिक दावा एवं व्यक्तिगत दावा के अधिकारों और दावा प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि वन अधिकारों से संबंधित प्रावधानों की सही जानकारी प्राप्त करना और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दावा प्रस्तुत करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में लघु वन उपजों के संग्रहण, उपयोग, विपणन एवं व्यापार से संबंधित विषयों पर भी विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इसके म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.