Simdega News: वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में कलश यात्रा का आयोजन
सिमडेगा, अगस्त 6 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। प्रखंड के ढोड़ीगयार टोली में गुरुवार को अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा गयार टोली के कुंड से जल भरकर प्रारंभ हुई। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर ढोढ़ी गांव तक पहूंची और पीपल पेड़ के नीचे स्थापित शिवलिंग का जलाभिषेक किया। कलश यात्रा में भजन-कीर्तन और जयकारों के साथ पूरे गांव में धार्मिक माहौल बन गया। कार्यक्रम में वनवासी कल्याण आश्रम के पदाधिकारियों ने कहा कि आश्रम के द्वारा धर्म एवं संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए इस तरह की धार्मिक आयोजन किये जा रहे हैं।इस तरह के आयोजन से समाज में संस्कार और एकता की भावना मजबूत होती है। स्थानीय लोगों ने इस धार्मिक आयोजन की सराहना की और इसे सफल बनाने में सहयोग किया।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.