Simdega News: लेबर यूनियन का महाअधिवेशन चार को, अलर्ट एक्का स्टेडियम में जुटेंगे रेजा-कुली
सिमडेगा, नवम्बर 28 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। सिमडेगा लेबर यूनियन की ओर से चार दिसंबर को शहर के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में महाअधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने मजदूरों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले के सभी रेजा, कुली, राजमिस्त्री, ठेकेदार और निर्माण कार्य से जुड़े मजदूरों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महासचिव जगदीश कुमार, जिला अध्यक्ष बीरेंद्र मांझी, उपाध्यक्ष नसीरुद्दीन खान और सचिव मो. जियाउल अंसारी ने संयुक्त रूप से मजदूरों से महाअधिवेशन को सफल बनाने का आह्वान किया है। यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि 4 दिसंबर को जिले में निर्माण कार्य से जुड़े सभी मजदूर काम बंद रखकर महाअधिवेशन में शामिल हों। इसमें स्थानीय और बंगाली ठेकेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.