Simdega News: लापता युवती के सकुशल बरामदगी को लेकर रौतिया समाज ने किया धरना प्रदर्शन
सिमडेगा, जुलाई 30 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र से लापता अंजना कुमारी और सरिता कुमारी की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर गुरुवार को रौतिया समाज के बैनर तले बानो बिरसा मुंडा चौक पर धरना-प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा प्रदर्शन में शामिल हुए तथा प्रशासन से दोनों युवतियों का जल्द पता लगाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर कहा कि दोनों युवतियों के लापता होने से उनके परिजन काफी परेशान हैं और पूरे समाज में चिंता का माहौल है। समाज के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से विशेष टीम गठित कर खोज अभियान तेज करने की मांग की। धरना के दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामले की जांच में तेजी लाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने बताया कि आसपास के जिलों में भी सूचना भेजी गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.