सिमडेगा, अगस्त 21 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खरवागढ़ा कुसुम टोली निवासी जोनसन सुरीन का शव पुलिस ने शुक्रवार को रानीकुदर छिन्दा नदी से बरामद कर लिया। बताया गया कि जॉनसन 16 अगस्त को मजदूरी का काम करने घर से निकला था। लेकिन घर नहीं लौटा। घर वालों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन कहीं भी उसका पता नहीं चला था। शुक्रवार की सुबह गांव के पास रानीकुदर छिन्दा नदी में उसका शव मिला। अुनमान लगाया जा रहा कि बारिश के कारण नदी पार करने के दौरान वह नदी में बह गया था। पानी जब कम हुआ तो नदी के बीच में झाड़ियों में फंसा हुआ उसका शव मिला। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस युडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...