सिमडेगा, सितम्बर 7 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना के लसिया गाँव में संतोषी देवी के घर में गैस सिलिंडर के पाइप में लीकेज होने के कारण अचानक आग लग गई। घटना सोमवार के सुबह की है। सूचना के आलोक में मुफस्सिल थाना पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित एवं सूझबूझ से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड को भी तत्काल इसकी सूचना दी गई। पुलिसकर्मियों की तत्परता एवं साहसिक प्रयास से फायर ब्रिगेड के घटनास्थल पर पहुंचने से पूर्व ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इसके बाद घर एवं आसपास के क्षेत्र को सुरक्षित किया गया तथा किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं होने दी गई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सतर्कता एवं जिम्मेदाराना पहल से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी दुर्घटना क...