Simdega News: लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन
सिमडेगा, जुलाई 27 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह एवं परिवहन विभाग के द्वारा सोमवार को लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लर्निंग लाइसेंस प्राप्त करने हेतु कुल 80 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। निर्धारित ऑनलाइन परीक्षा एवं आवश्यक औपचारिकताओं के उपरांत 65 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए, जिन्हें तत्काल लर्निंग लाइसेंस निर्गत किया गया। वहीं 15 अभ्यर्थी निर्धारित मानकों के अनुरूप अंक प्राप्त नहीं कर सके। उन्हें पुनः तैयारी कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने की सलाह दी गई। शिविर के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा उपस्थित अभ्यर्थियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। यह भी पढ़ें- Ghumla News: कोनबीर में लर्निंग लाइसेंस शिविर में 81अभ्यर्थी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.