Simdega News: लतापानी में तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत
सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: ठेठईटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लतापानी गांव स्थित तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक गांव निवासी 45 वर्षीय सुबोध बागे है। परिजनों ने बताया कि सुबोध शनिवार को नहाने के लिए तालाब गया था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर प्रमुख बिपिन पंकज मिंज घटनास्थल पहुंचे और पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इधर विनीत सोरेन, ख्रीस्टोफर केरकेट्टा, विजय केरकेट्टा, शाहबाज अली, राजेश केरकेट्टा भी घटना स्थल पहुंच परिजनों का ढांढस बंधाया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.