Simdega News: लचरागढ़ विद्यालय में 22 सितंबर को होगा करम पर्व महोत्सव
सिमडेगा, सितम्बर 21 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि।विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर उवि लचरागढ़ में 22 सितंबर को करम पर्व महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत शाम 7:30 बजे करम डाली की पूजा शुरू होगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायक जगदीश बड़ाईक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जबकि पार्वती शर्मा इंटर कॉलेज सिमडेगा के प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर और लोक गायक संदीप नाग विशिष्ट अतिथि के रुप में शामिल होंगे। मौके पर आमंत्रित कलाकार गोपाल बड़ला प्रस्तुति देंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र साहू ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। 23 सितंबर को सुबह नौ बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद करम डाली का विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: सरना समिति के करमा पूर्व संध्या समारोह की तैयारी पूरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.