Simdega News: लचरागढ़ में धूमधाम से मनेगी दुर्गापूजा, महासप्तमी पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
सिमडेगा, अक्टूबर 9 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ प्रिंस चौक स्थित देवीगुड़ी मंदिर परिसर के दुर्गा मंडप में गुरुवार देर शाम शक्ति संघ दुर्गा पूजा समिति की बैठक अध्यक्ष विनीत पंडा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दुर्गापूजा की तैयारियों पर चर्चा करते हुए इस वर्ष भी पूजा धूमधाम और भक्तिमय वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। समिति ने बताया कि 11 अक्टूबर से नवरात्र तक प्रतिदिन शाम सात बजे देवीगुड़ी मंदिर में आरती होगी। महासप्तमी की रात लिटिल स्टार म्यूजिकल ग्रुप की ओर से नागपुरी आधुनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध गायक इग्नेश कुमार, अनिल मुंडा, सुमन गुप्ता, अनीता बाड़ा, यासीन मस्ताना और अंजलि देवी प्रस्तुति देंगे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: रक्त की हर बूंद से जन्मेगा नया रक्तबीज, मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.