Simdega News: लचरागढ़ के बजरंग बली मंदिर में भंडारा का आयोजन
सिमडेगा, जुलाई 16 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ स्थित बजरंग बली मंदिर में भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की रथयात्रा के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान जगन्नाथ की पूजा कर सुख,समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की। पूजा-अर्चना के उपरांत मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन मंदिर पहुंचे और श्रद्धापूर्वक महाप्रसाद ग्रहण किया।पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। भंडारा कार्यक्रम को सफल बनाने में गौतम जैन, अजय साव, प्रभात सेठिया, किशन अग्रवाल, नितू देवी, गजेंद्र साव, संजय अग्रवाल, सुनंदी देवी, मनीष सिंगोदिया सहित अन्य श्रद्धालुओं एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.