सिमडेगा, अक्टूबर 28 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। लचरागढ़ स्थित इंद टांड़ मैदान में परंपरागत ऐतिहासिक और सांस्कृतिक इंद मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में समाज सेवी विकास साहु ने मेले का उदघाटन फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन अच्छी फसल होने पर ईश्वर को धन्यवाद देने के लिए किया जा रहा है। लचरागढ़ का इंद मेला बहुत ही परंपरागत और पुराना है। इसके बाद आयोजित आधुनिक गीत-संगीत, ठेठ नागपुरी गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से रात भर लोग झुमते रहे। कार्यक्रम में म्यूजिशियन चमरू महली के नेतृत्व में लिटिल स्टार म्यूजिकल ग्रुप अपनी प्रस्तुति दी। झारखंड के लोकप्रिय नागपुरी गायक प्रीतम, कवि किशन, रूपेश बड़ाइक, राघव बड़ाइक, गायिका ललिता कुमारी, अंजली सहित डांसर मिस रोमा औ...