सिमडेगा, सितम्बर 26 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में शुक्रवार रात से लगातार रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। नदी-नालों और जलस्रोतों का जलस्तर बढ़ने के साथ सड़कों और पुल-पुलियों पर भी बारिश का असर दिख रहा है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: लगातार तेज हवा व वर्षा से बेड़ो में पेड़ गिरे, सड़क पर जलजमावबारिश के कारण मार्गों पर प्रभाव शुक्रवार रात बानो-कामडारा मुख्य पथ पर सोय सेमरटोली के समीप विशाल सेमर का पेड़ सड़क के बीचोंबीच गिर गया। वहीं शनिवार सुबह सिमडेगा-कोलेबिरा-बानो मुख्य मार्ग पर एसके बागे कॉलेज से पहले स्थित पुल के ऊपर से पानी बहने लगा। बानो-कामडारा मार्ग पर शुक्रवार रात करीब 10 बजे पेड़ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया। पेड़ की चपेट ...