सिमडेगा, जुलाई 24 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण जिले की सभी नदियां, डैम उफान पर है। ऐसे में इन जगहों पर घूमने जाने वाले पर्यटकों के लिए सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। चारों तरफ हरी-भरी वादियां, कलकल बहती नदियां और पहाड़ों से गिरते खूबसूरत झरने। बरसात के मौसम में ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने हमारे सिमडेगा को फुर्सत में सजाया हो। ऐसे सुहावने मौसम में घर में कौन रुकना चाहता है। सबका मन बरबस झरने या नदी के किनारे पहुंचकर प्रकृति के इस सौंदर्य को निहारने का करता है। लेकिन जितनी खूबसूरती इन झरनों और नदियों में है। बरसात के दिनों में इनके अंदर उतना ही खतरा भी छिपा रहता है। सिमडेगा में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश ने नदियों, जलाशयों और झरनों का जलस्तर बह...