Simdega News: लगातार बारिश से धान की बुआई और बिचड़ा डालने का कार्य तेज
सिमडेगा, जुलाई 6 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले में सोमवार सुबह से हो रही लगातार बारिश ने किसानों के चेहरों पर उम्मीद की मुस्कान लौटा दी है। किसान धान का बिचड़ा डालने, खेतों की तैयारी और धान की बुआई में जुट गए हैं। वहीं मूंगफली, पेचकी, मकई समेत अन्य खरीफ फसलों की खेती भी तेजी से की जा रही है। यह भी पढ़ें- Katihar News: 10 जुलाई तक 12 से 33 मिमी बारिश की दिख रही है संभावनाकृषि विभाग की जानकारी कृषि विभाग के अनुसार जुलाई माह में जिले में 403.03 मिमी वर्षा का लक्ष्य निर्धारित है। इसके विरुद्ध अब तक 87 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो निर्धारित लक्ष्य का करीब 27 प्रतिशत है। हालांकि अभी भी लक्ष्य के मुकाबले बारिश कम हुई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में हुई अच्छी वर्षा से खेती के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनने लगी हैं। बारिश का सबसे अधिक फायद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.