सिमडेगा, अगस्त 18 -- Simdega News: सिमडेगा, हिटी। जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश अब आफत बनने लगी है। जिले में पिछले 24 घंटे में 69 एमएम वर्षा रिकॉर्ड दर्ज किया गया। इस माह 362 एमएम बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। जबकि अब तक 321.9 एमएम वर्षा हो चुकी है। जो निर्धारित लक्ष्य का 88.9 प्रतिशत है। इधर लगातार बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश के कारण नदी नाले उफान पर हैं। कई जगह पुलों के ऊपर पानी बहने लगी है। कई कच्ची सड़के पानी के कारण क्षतिग्रस्त होने लगी है। वहीं मिट्टी के घरों के धंसने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पेड़ उखड़ कर गिरने लगे हैं। जिससे घर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। बारिश के कारण अधिकांश लोग घरों में दुबके हुए हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। लगातार बारिश के कारण सदर प्रखंड के गरजा पंचायत स्...