Simdega News: लगातार बारिश से कच्चा मकान क्षतिग्रस्त
सिमडेगा, सितम्बर 4 -- Simdega News: केरसई, प्रतिनिधि। लगातार हो रही बारिश से कच्चे मकानों के गिरने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को केरसई के रुसु बाईपास स्थित रामेश्वर प्रसाद का कच्चा मकान भी तेज बारिश के कारण भरभराकर ध्वस्त हो गया। मकान गिरने से घर में रखा जरूरी घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं लगातार बारिश के कारण कई सामान पानी में भींग जाने से भी नुकसान हुआ है। रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि उन्होंने काफी कठिनाइयों के बीच एक-एक पैसा जोड़कर मकान बनाया था। लेकिन लगातार बारिश ने उनकी वर्षों की मेहनत पर पानी फेर दिया। मकान गिरने से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। पीड़ित ने प्रखंड एवं जिला प्रशासन से क्षतिग्रस्त मकान का जायजा लेकर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। साथ ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.