सिमडेगा, जुलाई 19 -- Simdega News: कुरडेग, प्रतिनिधि। रौनियार वैश्य समाज के द्वारा शमशान घाट में रविवार को पौधरोपण किया गया। मौके पर अध्यक्ष कृष्णा प्रसाद , उपाध्यक्ष कन्हैया गुप्ता, सचिव लखन गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य सुरेश गुप्ता, राजू गुप्तार, सत्यनारायण प्रसाद गुप्ता, पवन गुप्ता, राजकिशोर गुप्ता, बाल गोविन्द गुप्ता आदि ने पौधरोपण किया। बताया गया कि कदमटोली स्थित शमशान घाट में वृक्षों की कमी है। शवदाह के समय लोगों को छाया नहीं मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...