Simdega News: रौतिया समाज की बैठक में शिक्षा व नशामुक्ति पर जोर
सिमडेगा, अक्टूबर 24 -- Simdega News: कोलेबिरा, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद की क्षेत्रीय समिति लसिया के तत्वावधान में धनसिंह डैम के समीप बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, शिक्षा, अच्छे संस्कार, अनुशासन और नशामुक्ति पर चर्चा हुई। क्षेत्रीय समिति के अध्यक्ष बलिराम सिंह ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा माता-पिता और बुजुर्गों का सम्मान करने की सीख दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार और अनुशासित जीवन भी जरूरी है। बैठक में जनगणना के दौरान समाज की पहचान और आवश्यक जानकारी सही दर्ज कराने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि सही आंकड़ों से समाज की वास्तविक स्थिति सामने आती है और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में मदद मिलती है। नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों से नशे से दूर रहने का आह्वान किया गया। मंच संचालन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.