सिमडेगा, सितम्बर 28 -- Simdega News: सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने कई थाना एवं ओपी प्रभारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग की है। जलडेगा थाना में पदस्थापित एसआई रोहित कुमार रजक को बानो थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसआई श्याम नंदन सिंह को पाकरटांड़ थाना प्रभारी , एसआई प्रदीप कुमार को केरसइ्र थाना प्रभारी, एसआइ् संतोष कुमार राय को बोलबा थाना प्रभारी, एसआई धनंजय कुमार को ओपी प्रभारी गिरदा बनाया गया है। वहीं केरसई के थाना प्रभारी विनायक कुमार पांडेय को पुलिस केंद्र, गिरदा के ओपी प्रभारी अभय कुमार सिंह को अनुसंधान विंग, एसआई सोनु पाठक को प्रभारी हिंदी शाखा में पदस्थापित किया गया है। एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों को नव पदस्थापित थाना, ओपी एवं कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया है।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...