सिमडेगा, अक्टूबर 6 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के रायकेरा पंचायत भवन में मंगलवार स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड निर्माण,आभा कार्ड निर्माण सहित 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वाले वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड निर्माण की सुविधा उपलब्ध कराई गई। शिविर का आयोजन ग्रामीण समुदाय तक स्वास्थ्य सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभार्थियों को सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से किया गया। पंचायत स्तर पर आयोजित शिविर से ग्रामीणों को आवश्यक स्वास्थ्य एवं डिजिटल सेवाओं के लिए दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी और उन्हें स्थानीय स्तर पर ही विभिन्न सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Katihar News: पंचायत में जन सहयोग शिविर, ग्रामीणों को पंचायत स्तर पर मिल...