Simdega News: रायकेरा के पास यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी
सिमडेगा, जुलाई 21 -- Simdega News: बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के रायकेरा से गुमला जाने वाली मोनू सुपर नामक एक यात्री बस रायकेरा के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस में उस समय लगभग 20-25 यात्री सवार थे। बताया गया कि हादसे में खलासी और एक युवती घायल हो गई हैं। सूचना मिलते ही गिरदा ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - यह भी पढ़ें- झांसी-कानपुर हाईवे पर पलटी यात्री बस, आधा दर्जन घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.