सिमडेगा, अक्टूबर 23 -- Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। राजकीय रामरेखा महोत्सव 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में रामरेखा धाम परिसर में बैठक आयोजित की गई। इसमें श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी विभागों और रामरेखा धाम समिति को आपसी समन्वय से समय पर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में महोत्सव के दौरान वाहनों के सुचारू परिचालन के लिए चिह्नित 11 पार्किंग स्थलों पर मजिस्ट्रेट, सुरक्षाकर्मियों और समिति के स्वयंसेवकों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए एसडीओ की अध्यक्षता में पार्किंग प्रबंधन समिति गठित करने की बात कही गई। सीएस डॉ सुंदर मोहन सामाद ने ...